
दमोह।महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और नागरिक कर्तव्यों की भावना को बढ़ावा देना रहा।
