
जबलपुर। दुबई के अल हम्मदी टावर में रह रहे सनातनी परिवार गणेशोत्सव पर मिट्टी से निर्मित विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं की स्थापना कर नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। पूजन-अर्चन और अनुष्ठान के लिए जबलपुर के पंडित संदीप कृष्ण शास्त्री को आमंत्रित किया गया है। विदेश में रहकर भी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने की यह पहल भारत विश्वगुरु बने और परिवारों पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहे, इसी मंगलकामना को समर्पित है।
