गुमराह कर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीधी। थाना कमर्जी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुराचार के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2026 को थाना कमर्जी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री रात्रि करीब 1 बजे घर से बिना बताए लापता हो गई है। परिजनों द्वारा गांव एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चला। फरियादी को संदेह था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना कमर्जी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान 27 अप्रैल 2026 को ग्राम बघेड़ा से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया एवं विधिवत उसकी माता को सुपुर्द किया गया।

दस्तयाब बालिका के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा उसे गुमराह कर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया तथा उसके साथ दुराचार किया गया। उक्त आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 96 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 29 अप्रैल 2026 को विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट सीधी में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव तथा एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में उनि इन्द्राज सिंह थाना प्रभारी कमर्जी, आरक्षक शिवम पाण्डेय एवं महिला आरक्षक अंजली कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

चावल, गेहूं, चीन, दालों के भाव टूटे, खाद्य तेलों में घट-बढ़

Fri May 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी नरमी देखी गयी। खाद्य तेलों के दामों में घट-बढ़ रही। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 53 रुपये घटकर 3,804 रुपये प्रति […]

You May Like