एफपीआई ने नवंबर में इक्विटी बाजार में की 6,092 करोड़ रुपये की बिकवाली

मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर में अबतक इक्विटी बाजार में 6,092 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर के पहले दो सप्ताह में इक्विटी बाजार में एफपीआई शुद्ध रूप से बिकवाल रहे। उन्होंने इक्विटी बाजार से शुद्ध रूप से 6,092 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं, डेट बाजार में उन्होंने 6,397 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

म्यूचुअल फंड में इस महीने अबतक एफपीआई का शुद्ध निवेश 350 करोड़ रुपये रहा है। हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 79 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इस प्रकार कुल मिलाकर उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में नवंबर में 575.87 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

इससे पहले अक्टूबर में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में 35,246 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था जबकि जून से सितंबर के बीच लगातार चार महीने तक वे बिकवाल रहे थे।

इस पूरे कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार में 48,789 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

 

Next Post

वैश्विक कारकों से तय होगी बाजार की दिशा

Sun Nov 16 , 2025
मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में वैश्विक कारक बाजार की दिशा तय करेंगे। घरेलू स्तर पर कंपनियों के तिमाही परिणाम कुल मिलाकर अच्छे रहे हैं और बाजार इस समय अपने उच्चतम स्तर के […]

You May Like