जबलपुर। नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ा पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में गढ़ा बाजार, रांझी और तिलवारा क्षेत्र के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे जबलपुर में कहां सप्लाई किया जाना था।
