डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से दो गंभीर घायलों को मिली समय पर चिकित्सा सहायता

दमोह। थाना मडियादो क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा रोड पर दो बाइकों की आपस में टक्कर होने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 FRV-07 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में 13 अगस्त 2026 को रात्रि 22 बजे उक्त घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक क्रमांक 22 देवेश तिवारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए थाना मडियादो में तैनात FRV-07 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। साथ ही घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

प्रभारी रेडियो SI जयश्री जैन व प्रभारी डायल-112 ASI अजय कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में डायल-112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

डायल-112 स्टाफ प्रआर. 699 डैनी व पायलट राहुल कोरी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही वे FRV-07 से घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दो बाइकों की आपस में टक्कर के कारण दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। टीम ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को एफआरबी-07 से मडियादो अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी हटा रेफर किया गया।डायल-112 टीम की त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई से दोनों गंभीर घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

Next Post

एयरपोर्ट भूमि हेतु सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर का निरीक्षण

Fri Aug 14 , 2026
सागर। बुन्देलखण्ड के संभागीय मुख्यालय सागर जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर एयरपोर्ट के लिए संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।कलेक्टर […]

You May Like