लोक निर्माण मंत्री ने गढ़ा बाजार में खरीदे मिट्टी के बने दीपक

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दीपावली पर दोपहर गढ़ा बाजार पहुँचे और मिट्टी से बने दीपक खरीदकर लोगों को स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया। श्री सिंह ने कहा कि दीपावली हमारे लिये पवित्र त्यौहार है और इस अवसर पर सभी को स्वदेशी और स्थानीय की तरफ बढ़ना चाहिये तथा मिट्टी से बने उत्पादों को खरीदना चाहिये। लोक निर्माण मंत्री ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने संस्कारधानी के सभी नागरिकों और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकानाएं दी तथा विश्वास जताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की तरफ तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे।

Next Post

बल्देवबाग-नीमखेडा में बिना लायसेंस बिक रहे थे पटाखा, प्रकरण दर्ज 

Mon Oct 20 , 2025
जबलपुर। बल्देवबाग व नीमखेडा में बिना लायसेंस पटाखा बिक रहे थे। लार्डगंज, बरेला पुलिस ने पटाखों का जखीरा जप्त कर दुकान संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि महिला मार्केट बल्देव बाग में बिना लायसेंस के पटाखे की दुकान चलाते आयुष गुप्ता 23 वर्ष […]

You May Like