
जबलपुर। बल्देवबाग व नीमखेडा में बिना लायसेंस पटाखा बिक रहे थे। लार्डगंज, बरेला पुलिस ने पटाखों का जखीरा जप्त कर दुकान संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि महिला मार्केट बल्देव बाग में बिना लायसेंस के पटाखे की दुकान चलाते आयुष गुप्ता 23 वर्ष निवासी संजय गांधी मार्केट थाना कोतवाली एवं राहुल सेठिया 40 वर्ष निवासी तमरहाई स्कूल के पास छोटा फुहारा को पकड़ा गया।13 हजार 500 रूपये के पटाखा जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बरेला पुलिस ने बताया कि नीमखेडा मोड सिद्धबाबा मंदिर के पास दबिश देकर संतोष कुमार कडेरा 63 वर्ष निवासी नीमखेडा को पकड़ा गया। 250 पटाखें कीमत लगभग 3 हजार रूपये के जप्त किए गए।
