सिंगापुर के प्रधानमंत्री कल तीन दिन की यात्रा पर आयेंगे, मोदी के साथ होगी वार्ता

नयी दिल्ली 01 सितम्बर (वार्ता) सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बैठक के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है। श्री वोंग के साथ उनके पत्नी और एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कौशल विकास , डिजिटल सहयोग , विमानन , अंतरिक्ष और जहाजरानी क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच भविष्य की भागीदारी को लेकर संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया जा सकता है। प्रधानमंत्री के साथ वार्ता के बाद भविष्य की भागीदारी के बारे में संयुक्त वक्तव्य जारी किये जाने की भी संभावना है। स्वदेश रवाना होने से पहले वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे।

श्री वोंग मंगलवार शाम यहां पहुंचेंगे और बुधवार को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बाद में वह भारतीय उद्योग एवं व्यापार जगत के साथ बातचीत करेंगे और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भी अलग से मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पिछले वर्ष सिंगापुर गये थे और उस समय दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की थी।

 

Next Post

भारत के साथ हमारी साझेदारी नयी ऊंचाइयां छू रही हैं: अमेरिका

Mon Sep 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रम्प की टिप्पणियों और अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर भारी आयात शुल्क को लेकर दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनातनी के बीच यहां अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा “दोनों देशों की साझेदारी लगातार नयी ऊंचाइयों को छू रही […]

You May Like