कैफे मे एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक मिली

सागर। जिले मे संयुक्त जांच दल तहसीलदार राहतगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला सागर जिला नापतोल अधिकारी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहतगढ़ द्वारा तहसील राहतगढ़ में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया, जिसमें खुरई तिराहा स्थित योगेश कैफे में एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पाई पाई गई, जिसका नमूना संग्रहित किया गया एवं घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर जब्ती की गई । भोपाल तिराहा स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठान द्वारा लकड़ी के चूल्हे एवं भट्टी का उपयोग खाद्य पदार्थ के निर्माण हेतु पाया गया, जिसमें धुएं के उचित निस्तारण हेतु चिमनी लगवाने के के निर्देश दिए। इसके लिए आठ दिवस का समय प्रदान किया गया ।उसके उपरांत यदि चिमनी की व्यवस्था न की गई तो वैधानिक करवाई की जाएगी ,इसके उपरांत विदिशा तिराहा स्थित जमजम बिरयानी एवं डोसा स्टेशन का निरीक्षण किया गया और खाद्य सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। डोसा स्टेशन में तय मात्रा से अधिक अजीनोमोटो का उपयोग पाया गया। इसके संबंध में दिशा निर्देश दिए गए और राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया एवं घरेलू सिलेंडर के उपयोग न करने एवं स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए गए।

Next Post

अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

Fri Jan 9 , 2026
ग्वालियर। डबरा के समीप घोंघा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। यह बस ग्वालियर से शुक्लहारी जा रही थी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like