दतिया: दतिया में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना थरेट थाना क्षेत्र के सेंगुवां गांव में हुई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद किसान का शव खेत के पास बने कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए इंदरगढ़ अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, सेंगुवाँ निवासी 50 वर्षीय इकबाल खान पुत्र छुन्ना खान अपने खेत पर रखवाली के लिए गए थे। खेत के पास ही एक कुआं बना हुआ है। प्रारंभिक आशंका है कि कुएं के पास जाते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे उसमें गिर गए।
Next Post
संकल्प से सुशासन अभियान के अंतर्गत 46 हजार 409 आवेदनों का समाधान
Thu Mar 12 , 2026
भिण्ड: जिले में संकल्प से सुशासन अभियान के अंतर्गत 46 हजार 409 आवेदनों का समाधान किया गया। संकल्प से समाधान” अभियान 31 मार्च तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के संकल्प से सुशासन की लहर भिण्ड जिले में दिख रही है। अब तक 46 हजार 409 आवेदनों का त्वरित निराकरण हो चुका […]

You May Like
-
2 months ago
एक जनवरी से आईडीए में लीज नवीनीकरण ऑनलाइन