संकल्प से सुशासन अभियान के अंतर्गत 46 हजार 409 आवेदनों का समाधान

भिण्ड: जिले में संकल्प से सुशासन अभियान के अंतर्गत 46 हजार 409 आवेदनों का समाधान किया गया। संकल्प से समाधान” अभियान 31 मार्च तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के संकल्प से सुशासन की लहर भिण्ड जिले में दिख रही है। अब तक 46 हजार 409 आवेदनों का त्वरित निराकरण हो चुका है। 63 सेवाओं और 40 योजनाओं से लाखों जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा।

शिविरों ने आमजन की उम्मीदें जगा दी हैं। अभियान की शुरुआत 12 जनवरी से हुई, जो विकसित मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने का माध्यम बनी। ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक शिविर लग रहे हैं। जिले में अब तक आयोजित शिविरों में 48 हजार 715 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें शिविरों के माध्यम से 48 हजार 692 तथा 23 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। इनमें से 46 हजार 409 का समाधान हो गया है। शेष आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।

Next Post

घर से बिना बताए गए 8 वर्षीय बालक को मेला से किया बरामद

Thu Mar 12 , 2026
ग्वालियर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत ग्वालियर पुलिस ने कार्यवाही कर महाराजपुरा में घर से बिना बताए चले गए 8 वर्षीय नाबालिग बालक को मेला ग्राउंड के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच व व्यापक तलाश के बाद बालक को सुरक्षित […]

You May Like

मनोरंजन