गैस आपूर्ति: 3 माह में 100% सुधार और 75,000 घरों को PNG से जोड़ने का लक्ष्य

भोपाल। कमिश्नर संजींव सिंह ने शुक्रवार को समय सीमा की बैठक की. जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी में आने वाले तीन महीनों में गैस आपूर्ति व्यवस्था 100 प्रतिशत दुरुस्त की जाए. संबंधित अधिकारी लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाएं. 75 हजार घरों तक पीएनजी कनेक्शन हो जाने चाहिए. इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. इससे भविष्य में लोगों को गैस की किल्लत से नहीं होगी.

गेहूं उपार्जन कार्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

संभागायुक्त सिंह ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन से जानकारी ली और कहा कि गेहूं उपार्जन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए. उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

किसानों का भुगतान समय पर हो

संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की स्लॉट बुकिंग, परिवहन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता तथा निर्धारित समय-सीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए. इसके अलावा बैठक में किसान कल्याण वर्ष 2026 के को देखते हुए किसान कल्याण, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग को विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए.

Next Post

सब-जूनियर नेशनल हॉकी: मध्यप्रदेश की बेटियां फाइनल में, ओडिशा को 2-1 से रौंदा

Fri Apr 10 , 2026
भोपाल। 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की महिला टीम ने सेमीफाइनल में ओडिशा को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं पुरुष टीम भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन कर रही है। सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक […]

You May Like

मनोरंजन