साफ पानी उपलब्ध करना नपा की अहम जिम्मेदारी

सीहोर। पेयजल से जुड़ी शिकायतों और जल सुनवाई व्यवस्था को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें. शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच हो और यदि कहीं पानी दूषित पाया जाए तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.

उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में दूषित पानी की आपूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसको लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के निर्देश पर नपा अमले ने शहर की आधा दर्जन से अधिक शहरवासियों को पेयजल के लिए आपूर्ति करने करने वाली आधा दर्जन से अधिक टंकियों की सफाई की. जिसमें बाल विहार मैदान, अवधपुरी, ग्वालटोली, गल्ला मंडी सहित अन्य टंकियों की सफाई का क्रम पूर्ण किया गया.

सहायक इंजीनियर विजय कोली ने बताया कि शहरवासियों को नियमित रूप से स्वच्छ जल की आपूर्ति होती रहे इसलिए पानी की टंकियों की सफाई की गई है. अब नियमित अंतराल में इन टंकियों का सफाई कार्य होता रहेगा. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अगर दूषित पेयजल की समस्या की जानकारी तत्काल मेरे नंबर अथवा नपा में प्रदान की जाए. इसका समाधान किया जाएगा. नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. साफ पेयजल व्यवस्था को लेकर नपा सख्त रुख अपनाया है. गत दिनों हाउसिंग बोर्ड रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान सप्लाई लाइन लीकेज मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य रोकने की पहल की गई थी, सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए हर वार्ड में नपा अमले के द्वारा टीम बनाकर निगरानी रखी जा रही है. जहां पर भी दूषित पानी की शिकायत मिलेगी तत्काल समाधान किया जाएगा.

 

Next Post

कुबेरेश्वर पर बनेगा अस्थायी बस स्टैंड

Thu Jan 22 , 2026
सीहोर। आगामी फरवरी माह में कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर प्रशासन और विठलेश सेवा समिति के द्वारा कुंभ स्तर पर तैयारियां की जा रही है. महोत्सव के दौरान हजारों की संख्या में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा अस्थाई […]

You May Like