ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति पत्नी की मौके पर मौत

कटनी: कटनी शहडोल मार्ग पर बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मझगवां तिराहे पर आज दोपहर एक हृदय विद्यारक घटना घटी हुई। घटना के बाद लगभग 10 मीटर तक ट्रक पति पत्नी को घसीटते हुए ले गया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे बड़वारा की तरफ से आ रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कटनी से बड़वारा की तरफ जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भीषण था कि पति के शरीर के दो टुकड़े हो गए।लोगों के मुताबिक पति की उम्र लगभग 50 और 55 वर्ष के बीच एवं पत्नी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच की प्रतीत हो रही है। लोगों का कहना है कि घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दी जा चुकी है।

Next Post

मुझे भरोसा था मैच जीता सकता हूं: अभिषेक

Tue Mar 25 , 2025
विशाखापत्तनम 25 मार्च (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि मुझे स्वयं पर भरोसा था कि मैं मैच जीता सकता हूं। मैंने पिछले वर्ष मैच को समाप्त करने को ध्यान में रखते हुए अभ्यास किया था। लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराने के बाद दिल्ली […]

You May Like

मनोरंजन