सुजाता चतुर्वेदी ने संघ लोक सेवा आयोग की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी एवं खेल विभाग की पूर्व सचिव सुश्री सुजाता चतुर्वेदी को गुरुवार को यहां संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

आयोग की एक विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री चतुर्वेदी को आयोग के वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने उन्हें शपथ दिलाई।

सुश्री चतुर्वेदी ने नागपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक और इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने लोक प्रशासन में एम.फिल और रूसी भाषा में डिप्लोमा भी किया है। वह हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, रूसी और मराठी भाषाओं में पारंगत हैं।

सुश्री चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच की हैं और उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया था। उनके पास कैडर के साथ-साथ भारत सरकार में तीन दशकों से अधिक का विशाल प्रशासनिक अनुभव है। राज्य में, उन्होंने वित्त विभाग की प्रधान सचिव, वाणिज्यिक कर आयुक्त, वित्त विभाग की सचिव, शहरी विकास विभाग की उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

उन्होंने युवा कार्यक्रम और खेल सचिव, डीओपीटी में अपर सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में क्षेत्रीय उप महानिदेशक के पद पर कार्य किया। उन्होंने खेल विभाग की सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान देश में खेलों के समग्र विकास के लिए कई पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Next Post

शाह ने गुजरात और महाराष्ट्र दिवस मिलन समारोह में हिस्सा लिया

Thu May 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 मई (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात दिवस और महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर गुरूवार को यहां आयोजित मिलन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अनेक […]

You May Like