बगदरा चौकी क्षेत्र में हत्या, बारात से लौटे युवक का शव सड़क किनारे मिला

सिंगरौली/ चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के बगदरा चौकी अंतर्गत एक बार फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी निवासी श्याम बिहारी कोल (पिता अयोध्या प्रसाद कोल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे एक बारात में शामिल होने गए थे, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

घटना की जानकारी महेंद्र सिंह वैस द्वारा दी गई, जिन्होंने बताया कि खम्हारडीह-बछनार रोड पर शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Next Post

ब्लास्टिंग से घर क्षतिग्रस्त, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Mon Apr 27 , 2026
चितरंगी : विकासखंड चितरंगी अंतर्गत आयरन ब्लॉक मिसिरगवां के ग्राम केकरावं में चल रहे अंतिम परीक्षण ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है, जहां ब्लास्टिंग के दौरान उड़े पत्थर सीधे रिहायशी क्षेत्र में जा गिरे और एक ग्रामीण का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त […]

You May Like