ताइपे, 30 जुलाई (वार्ता) उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा सहित चार भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइपे ओपन 2026 बैडमंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय गुरुवार को दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। आज यहां ताइपे एरिना में हुए मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय को हांगकांग के जेसन गुनावन ने 39 मिनट तक चले मैच में 21-9, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 38वें नंबर के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी शुरुआती गेम में पिछड़ गए और उन्होंने दूसरे गेम में वापसी का प्रयास किया लेकिन वे अपने से एक स्थान बेहतर रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ निर्णायक गेम तक नहीं पहुंच सके। वह साल किसी भी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए है।
तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा ने तान्या हेमंत के खिलाफ हुए ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की। उन्होंने कड़े शुरुआती गेम में बढ़त बनाई और फिर 21-19, 21-12 से जीत दर्ज की।
वहीं तन्वी शर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया की थलिता विर्यावान को 21-17, 22-20 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। आठवीं वरीयता प्राप्त देविका सिहाग ने इंडोनेशिया की नी कडेक धिंदा प्रतिवी को 21-16, 21-15 से हराकर महिला एकल के क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं।
देविका और उन्नति का सामना अंतिम आठ में एक-दूसरे से होगा। किरण जॉर्ज ने पुरुष एकल में भारतीय चुनौती को बनाए रखा। बैडमिंटन रैंकिंग में 51वें स्थान पर मौजूद भारतीय शटलर ने दिन के एक अन्य ऑल-इंडियन मुकाबले में थारुन मन्नेपल्ली को 21-15, 21-16 से हराया।टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में केवल प्रणय ही शामिल नहीं थे। अनमोल खरब ने घरेलू खिलाड़ी और दूसरी वरीयता प्राप्त लिन ह्सियांग-ती के खिलाफ तीसरे गेम तक मुकाबला ले जाने की उम्मीद जगाई, लेकिन आखिरकार उन्हें 21-10, 22-20 से हार का सामना करना पड़ा।

