
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि रेल मंत्रालय ने आगामी 2028 में होने वाले सिंहस्थ के पहले उज्जैन बाइपास लाइन को स्वीकृति दे दी है।
डॉ यादव ने एक्स पर जानकारी दी, रेल मंत्रालय ने 8.60 किमी की नईखेड़ी-चिंतामन गणेश रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए उज्जैन बायपास लाइन को स्वीकृति प्रदान की है। इस लाइन के प्रारंभ होने से उज्जैन के समीप वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि यह सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाएगा। उज्जैन से ट्रेनों को वापस मोड़ने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और ट्रेनों में विलंब नहीं होगा।
