डिग्री कॉलेज बैढ़न के अतिथि विद्वान पर छात्रा की शिकायत, महिला थाना में अपराध दर्ज

सिंगरौली। डिग्री कॉलेज बैढ़न में पदस्थ एक अतिथि विद्वान के विरुद्ध एमएससी थर्ड सेमेस्टर की एक छात्रा की शिकायत पर महिला थाना बैढ़न में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

छात्रा का कहना है कि संबंधित अतिथि विद्वान द्वारा रात के समय व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया। छात्रा के अनुसार कॉल के दौरान रविवार को कॉलेज आने की बात कही गई, जिस पर उसने आपत्ति जताई। छात्रा ने यह भी उल्लेख किया है कि वह एटीकेटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाई थी।

छात्रा की शिकायत पर महिला पुलिस ने बीएनएस की धारा 75(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, डिग्री कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति के समक्ष सोमवार को दोपहर 1 बजे छात्रा को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। मामले को लेकर कॉलेज स्तर पर भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है।

Next Post

मोदी ने बंगाल में जंगलराज और घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा

Sun Jan 18 , 2026
कोलकाता/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है क्योंकि ये घुसपैठिए उनके लिये पक्का वोट बैंक हैं। श्री मोदी […]

You May Like