पानी खरीदकर पीने को मजबूर यात्री, नपा ने नहीं लगाई प्याऊ

मक्सी।मई माह में जहां गर्मी पूरी तरह से अपने रौद्र रूप में है, वहीं मक्सी बस स्टैंड पर पीने के पानी की भारी किल्लत है, जिससे इस भीषण गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों का बुरा हाल है. मक्सी नगर परिषद के द्वारा यहां न तो प्याऊ की व्यवस्था की गई है, ना ही पेयजल के लि ए कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था है.

लायंस क्लब मक्सी द्वारा बनाए गए शीतल पेयजल के काउंटर भी शोकेज की तरह हैं, जहां पेयजल की टंकी में नगर परिषद मक्सी द्वारा नल का पानी छोड़ा तो जाता है, पर समय रहते वो भी खत्म हो जाता है, जो कि गंदा एवं बदबूदार है, जिससे यात्रियों की सेहत पर बुरा असर होने का डर बना रहता है. गर्मी में यात्री खासकर बुज़ुर्ग और बच्चे पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं.

Next Post

रॉन्ग साइड पकड़ में आई बाइक, 44 चालान के बाद नंबर प्लेट से छेड़छाड़ 

Mon May 19 , 2025
इंदौर. पलासिया चौराहे पर रॉन्ग साइड में आ रही एक बाइक सवार को रोका. जांच में पता चला कि शातिर वाहन चालक ने 44 बार चालान बनने के बाद चालान तो नहीं भरे बल्कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर वाहन चलाने लगा. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते […]

You May Like

मनोरंजन