मालवा प्रांत प्रचारक समर सिंह चंदेल का हृदयाघात से निधन

अंतिम यात्रा में शामिल हुए संघ प्रांतीय अधिकारी सहित प्रदेशभर के स्वयंसेवक

 

खरगोन। मालवा प्रांत के सह प्रांत गौसेवा प्रमुख समर सिंह चंदेल (58) का अचानक हृदयघात से निधन हो गया है। इंदौर स्थित सुदर्शन कार्यालय में सुबह 7 से 8 बजे तक अंतिम दर्शन के बाद उनका पार्थिव शरीर खरगोन स्थित निज निवास दांगी मोहल्ले लाया गया। यहां परिवार, समाजजनों सहित गौसेवको, इंदौर- उज्जैन आरएसएस के प्रांतीय अधिकारी, विभाग अधिकारी, जिले एवं नगर के स्वयंसेवक, शहर के जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेशभर के संघ पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक ने देह के दर्शन कर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनके निधन से आरएसएस परिवार सहित गौसेवको में शोक की लहर व्याप्त है।

श्री चंदेल लंबे समय से स्वयंसेवक के तौर पर आरएसएस की गौसेवा प्रकल्प से जुड़कर विभिन्न दायित्वों का निर्वंहन करते हुए संघ की विचारधारा का प्रचार- प्रसार समूचे प्रदेश में करते रहे। वर्तमान में गो सेवा प्रमुख होकर सक्रिय रुप से मालवा प्रांत में गौसंरक्षण का कार्य कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर कुंदा बड़घाट पर किया गया।

……….

Next Post

लोकायुक्त पुलिस के राडार पर सौरभ के 18 रिश्तेदार 

Fri Jan 31 , 2025
मां-पत्नी और साले के खिलाफ नोटिस जारी रिमांड अवधि के बाद की जाएगी पूछताछ भोपाल, 31 जनवरी. लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आया आरटीओ का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर से लगातार पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के […]

You May Like

मनोरंजन