लोकायुक्त पुलिस के राडार पर सौरभ के 18 रिश्तेदार 

मां-पत्नी और साले के खिलाफ नोटिस जारी

रिमांड अवधि के बाद की जाएगी पूछताछ

भोपाल, 31 जनवरी. लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आया आरटीओ का पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर से लगातार पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस टीम तीनों से संपत्ति संबंधी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन तीनों ही सटीक जबाव नहीं दे रहे हैं. सौरभ की कंपनियों में उसके 18 रिश्तेदारों के भी निवेश और हिस्सेदारी का पता चला है, जिनसे आगे वाले समय में पूछताछ की जाएगी. फिलहाल सौरभ की मां, पत्नी और जबलपुर में रहने वाले साले को नोटिस जारी किया गया है. इन तीनों को सौरभ की रिमांड अवधि 4 फरवरी के बाद पूछताछ की जाएगी. लोकायुक्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सौरभ के परिजनों को नोटिस जारी कर दिया गया है. उन्हें चार फरवरी के बाद पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. कार्रवाई के दौरान जब्त हुए दस्तावेजों के साथ निवेश और संपत्ति का मिलान किया जाएगा, उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा, इन लोगों का सौरभ की कंपनियों में कितनी भागीदार है. आईटी और ईडी से मांगे गए दस्तावेज लोकायुक्त पुलिस ने आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय से भी पत्राचार किया है. दोनों ही विभागों से सौरभ से जुड़़े दस्तावेज मांगे गए हैं, ताकि लोकायुक्त पुलिस उन्हें अपनी जांच में शामिल कर सके. ईडी ने सौरभ और उसके सहयोगियों के भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर स्थित ठिकानों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में संपत्ति संबंधी दस्तावेज जब्त किए थे. इसी प्रकार आयकर विभाग की टीम ने रातीबड़ इलाके से चेतन सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड इनोवा कार से 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपये कैश जब्त किया था. हालांकि सौरभ और चेतन ने अभी तक उक्त सोना और कैश पर अपना दावा नहीं किया है. बताया जाता है कि जो सोना जब्त हुआ था, वह विदेश से खरीदा गया था.

Next Post

14 हजार वर्गमीटर शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, शिकायत पर कार्रवाई

Fri Jan 31 , 2025
सिंगोली में फसल लगे खेत पर चलाया बुलडोजर नीमच /सिंगोली। तहसील के गांव झांतला में शुक्रवार को प्रशासन ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई। तहसीलदार राजेश सोनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त […]

You May Like