14 हजार वर्गमीटर शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, शिकायत पर कार्रवाई

सिंगोली में फसल लगे खेत पर चलाया बुलडोजर

नीमच /सिंगोली। तहसील के गांव झांतला में शुक्रवार को प्रशासन ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद और ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई। तहसीलदार राजेश सोनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोपहर में कार्रवाई की। टीम में नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी शिव कुमार यादव, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और मौजा पटवारी शामिल थे।

कब्जा कर बनाई थी पत्थर की दीवार

झांतला निवासी ख्वाजा हुसैन पुत्र रसूल बख्श मंसूरी ने सर्वे क्रमांक 1787/2/5 की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। इस भूखंड का कुल रकबा 14,292 वर्गमीटर है, जिसमें से 400 वर्गमीटर कमदल श्रेणी की और 130 वर्गमीटर अन्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमणकर्ता ने इस जमीन पर पत्थर की दीवार का निर्माण कर लिया था।

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे अधिकारी।

तहसीलदार राजेश सोनी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर की मदद से पत्थर की दीवार को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्ति पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

जीआईएस भोपाल के लिए एक अद्वितीय अवसर - मंत्री काश्यप

Fri Jan 31 , 2025
  *ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों के संबंध में प्रभारी मंत्री ने ली बैठक*   भोपाल: 31 जनवरी 2025   सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि भोपाल में आगामी 24 एवं 25 फरवरी को […]

You May Like