
सतना /मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर 3 मार्च को सायं 4.15 सतना जिले के रामपुर बघेलान आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सायं 5 बजे रामपुर बघेलान विधायक विक्रम सिंह द्वारा कराई जा रही शिवमहापुराण कथा स्थल दुर्गाजी मंदिर परिसर, थाना के पास रामपुर बघेलान में पहुंचकर शामिल होंगे। इसके बाद श्री तोमर सायं 7 बजे सर्किट हाउस सतना पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के उपरांत रात्रि 8.40 बजे सतना से महाकौशल एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
