फांसी के फंदे पर लटका मिला बस ड्राइवर का शव, बैराड़ में चक्का जाम

शिवपुरी: शनिवार सुबह एक यात्री बस में संदिग्ध परिस्थितियों में बस ड्राइवर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बस बैराड़ कस्बे के श्रीराम पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। यह बस जय बजरंग ट्रैवल्स की थी, जो बैराड़ से विजयपुर के बीच प्रतिदिन संचालित होती है। बस चालक सुमित धाकड़ निवासी सहसराम गांव, जिला श्योपुर, शुक्रवार शाम बस को पेट्रोल पंप पर खड़ी कर अपने किसी रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में बैचाई गांव गया था।

रात करीब 12 बजे वह लौटकर बस में आकर सो गया। अगले दिन सुबह जब बस हेल्पर ने बस को स्टैंड पर लगाने के लिए सुमित को फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि सुमित बस के अंदर फांसी पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही सुमित के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। बैराड़ पुलिस के देर से पहुंचने पर गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। सुमित के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि बस के भीतर इतनी ऊंचाई नहीं होती कि कोई फांसी लगा सके। उनका आरोप है कि सुमित की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया है।

Next Post

विंध्यनगर में हादसा, हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार

Sat May 24 , 2025
सिंगरौली। विंध्यनगर सेमरा बाबा के पास हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया, जबकि मोटर साइकिल सवार युवक आदर्श सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया और मामले […]

You May Like