बेहतर भविष्य के लिये स्वास्थ्य की जांच आवश्यक

रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिये स्वास्थ्य की जांच आवश्यक है. सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में लगाये जा रहे स्वास्थ्य शिविर में सभी किशोरी बालिकाएँ तथा महिलाएँ अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें और शिविर का लाभ लें.

कन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई. कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहने पर ही सुखी रहा जा सकता है. इस लिए आवश्यक है कि शरीर की जांच हो तथा यदि कोई बीमारी निकले तो उसका उपचार हो सके. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में किशोरी बालिकाओं के आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउण्ट) कार्ड बनाये जा रहे हैं जिसमें जांच का विवरण रहेगा और चिकित्सक संबंधित को उचित परामर्श दे सकेंगे. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान नि:शुल्क जांच एवं जागरूकता का अभियान है जिसका लाभ हर किशोरी बालिका अवश्य ले कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि किशोरी बालिकाएँ स्वस्थ रहने के लिये नियमित दिनचर्या अपनायें, भरपूर नीद लें तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिये मोबाइल का उपयोग कम करें. इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. विभा श्रीवास्तव ने दिया. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी मौजूद रहे.

Next Post

कोपरा वेयरहाउस से चोरी अनाज बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon Sep 29 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरा स्थित वेयरहाउस से चोरी अनाज बरामद कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिनसे गढ़ाकोटा की अन्य चोरियों का भी पर्दाफाश हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना देवरी अंतर्गत ग्राम कोपरा स्थित निधि वेयर हाउस में […]

You May Like