शातिर बदमाश ‘पॉपकॉर्न’ छह माह के लिए इंदौर से रहेगा तड़ीपार

इंदौर: आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय एक युवक पर पुलिस आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे शहर और आसपास के जिलों की सीमाओं से छह मार के लिए तड़ीपार कर दिया है.परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के टापू नगर में रहने वाला 20 वर्षीय रोहन उर्फ पॉपकॉर्न पिता किशन कदम लगातार अपराधों में लिप्त रहने के कारण पुलिस की निगरानी सूची में था.

उसकी हरकतों से क्षेत्र में लगातार तनाव और असुरक्षा का माहौल बन रहा था. इसी आधार पर पुलिस आयुक्त ने उसे छह माह के लिए इंदौर नगरीय सीमा, देहात क्षेत्र और आसपास के सीमावर्ती जिलों से बाहर रहने का आदेश जारी किया है.

आदेश जारी होने के बाद परदेशीपुरा पुलिस की टीम ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से यह निर्देश सार्वजनिक रूप से सुनाया. आरोपी और उसके परिजनों को आदेश का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई. साथ ही आसपास के रहवासियों को भी सूचित किया कि आरोपी पर जिला बदर की कार्रवाई लागू हो चुकी है और यदि वह शहर की सीमा में दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

Next Post

ईट से भरा ट्रेलर वाहन चारो खाने चित्त, चालक-परिचालक घायल

Sat Dec 13 , 2025
सिंगरौली : देवसर-सजहर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी-सिंगरौली में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खैरटीया मोड़ के समीप ईंट से लदा ट्रेलर आरजे 11 जीबी 3675/अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाबी, […]

You May Like

मनोरंजन