श्रीमती नारमदेव का मरणोपरांत किया देहदान, प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी श्रद्धांजलि 

खरगोन। शहर के सरस्वती नगर निवासी सेवानिवृत्त व्याख्याता अजय नारमदेव की धर्मपत्नी रेखा नारमदेव को मरणोपरांत देहदान के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गुरुवार को पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

58 वर्षीय श्रीमती नारमदेव का गुरुवार तड़के हृदयाघात से निधन हो गया था। उन्होंने अपनी मृत्यू से पहले अंगदान का संकल्प पत्र भरा था। जिसके बाद परिजनों ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए मेडिकल कॉलेज इंदौर को सौंप दी। श्रीमती नारमदेव के पति अजय नारमदेव ने बताया हम दोनों ने अपने अंगदान का संकल्प लिया है, आज पत्नी चली गई, उसकी इच्छा अनुसार उसकी देहदान कर दी, जिससे अन्य लोगों को नया जीवन मिल सके। इसमें दोनों बेटों ने भी सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय के बाद मरणोपरांत देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिया जा रहा है, जिससे देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

Next Post

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की 3-इन-1 खाते के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ साझेदारी

Thu Nov 27 , 2025
मुंबई।, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (उत्कर्ष एसएफबीएल) ने आज अपने ग्राहकों को “एंड-टू-एंड ट्रेडिंग’ और “निवेश सेवाएं’ प्रदान करने के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ एक अहम रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी अगली पीढ़ी के वित्तीय समाधान प्रदान करने की बैंक की क्षमताओं के विस्तार की दिशा […]

You May Like