
छिंदवाड़ा। ग्राम परसगांव की सरपंच रीना पहाड़े ने उपसरपंच रामनाथ सोलकी समेत अन्य लोगों पर जातिगत भेदभाव, धमकी और षडयंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। रीना पहाड़े का कहना है कि उपसरपंच व अन्य ने उन्हें पद से हटाने की कोशिश की और पंचों पर दबाव बनाकर साजिश रची। इसके अलावा, रामनाथ सोलकी पर अवैध रेत उत्खनन का आरोप लगाया गया है। अनावेदक अमरीश सोलंकी पर भी सरपंच ने षडयंत्र का आरोप लगाया, जिनके ठेकेदारी कार्य पंचायत द्वारा अस्वीकार किए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
