बोलेरो जीप, कार और आटो समेत दोपहिया वाहन चोरी 

गणतंत्र दिवस के चलते शहर में चल रही चैकिंग

भोपाल, 24 जनवरी. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के चलते शहर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर वाहनों और संदिग्धों की चैकिंग की जा रही है. इसके बावजूद बीते चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग इलाकों से बोलेरो जीप, कार और आटो रिक्शा समेत कई दोपहिया वाहन चोरी हो गए. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार ईंटखेड़ा थानांतर्गत लांबाखेड़ा स्थित लोडिंग आटो शोरूम के सामने खड़ी अनिल साहू की बोलेरो जीप चोरी हो गई. चोरी गई जीप की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है. इसी प्रकार पिपलानी थानांतर्गत छत्रसाल नगर नरेला शंकरी से अजय सिंह तोमर की कार चोरी चली गई. बजरिया थानांतर्गत सराय सिकंदरी मस्जिद के पास खड़ा तोहिद खान का आटो चोरी चला गया. चोरी गए आटो की कीमत साठ हजार रुपए बताई गई है. इसी प्रकार तलैया थानांतर्गत बुधवारा मस्जिद के पास खड़ा जावेद खान का इलेक्ट्रिक रिक्शा चोरी हो गया. चोरी गए रिक्शे की कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए बताई गई है.

दोपहिया वाहन ले उड़े बदमाश

बजरिया थानांतर्गत कोच फैक्ट्री के पास से महेंद्र साहू की मोटर सायकिल चोरी हो गई. कमला नगर थानांतर्गत कोटरा सुल्तानाबाद से राजेंद्र, आदर्श अस्पताल के सामने शाहजहांनाबाद से अभय प्रजापति और हनुमानगंज स्थित घोड़ा नक्कास से हरीश साखला की बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इधर बिलखिरिया थानांतर्गत ग्राम आदमपुर छावनी में रहने वाले दीपक ठाकुर के खेत से केबिल वायर चोरी चला गया. पुलिस ने इस मामले में एक संदेही सौरभ रघुवंशी निवासी कोकता मल्टी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

Next Post

चट्टानों की दरारों में फंसा था शावक तेंदुआ 

Fri Jan 24 , 2025
  सिवनी जिले के अंतर्गत गत दिवस पेंच टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड द्वारा बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के वध परिक्षेत्र पांडिया छपारा के बीट कक्ष क्रमांक 750 में मृत तेंदुआ शव बरामद हुआ था, जिसके आसपास की गंध देकर डाग सुंदर की मदद से ट्रैकिंग कार्य करते हुए, घटनास्थल […]

You May Like