चट्टानों की दरारों में फंसा था शावक तेंदुआ 

 

सिवनी जिले के अंतर्गत गत दिवस पेंच टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड द्वारा बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के वध परिक्षेत्र पांडिया छपारा के बीट कक्ष क्रमांक 750 में मृत तेंदुआ शव बरामद हुआ था, जिसके आसपास की गंध देकर डाग सुंदर की मदद से ट्रैकिंग कार्य करते हुए, घटनास्थल की थोड़ी दूरी से चट्टानों की दरार के भीतर तेंदुआ शावक की आवाज आई, जहां प्रयास करने पर तेंदुआ शावक दिखा, तेंदुआ शावक का रेस्क्यू करने के लिए पेंच टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा एवं शावक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. शावक की आयु लगभग दो से तीन माह है, अतः शावक को इलाज एवं देखरेख के लिए मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक मध्य प्रदेश के निर्देश पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल पहुंचाया गया.

उक्ताशय की जानकारी पां. छपारा रेंजर एच.एल. दाहिया, ऊगली रेंजर शिवभान नागेश्वर, डिप्टी रेंजर एस के बनवाले उगली द्वारा दी गई.

इसके पूर्वी पनिया छपरा के निकट भी पड़ताल जलाशय से दोसावक बाग का रिस्क 2 वर्ष पूर्व किया गया था. कुल मिलाकर पानी छपरा और उगली क्षेत्र सघन वन बाहुली क्षेत्र के अंतर्गत आता है यहां पर हिंसक वन्य प्राणीयों की आवाजाही नियमित देखी जाती है.

ग्रामीण क्षेत्र वासियों से वन विभाग के अधिकारियों नेअपील किया है, कि इन हिंसक वन्य प्राणियों से सावधानी बरते और सुरक्षित रहें.

Next Post

पति ने मायके जाने से रोका तो आरक्षक की नाराज पत्नी ने 5वीं मंजिल से लगा दी छलांग

Fri Jan 24 , 2025
ग्वालियर। पुलिस आरक्षक की पत्नी 5वीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद महिला को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई. मृतिका आरती राठौर ग्वालियर के सागर ताल स्थित सरकारी मल्टी में रहती थी.आरती का पति […]

You May Like