इछावर। बिजली के तार चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के तार व वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिकअप जब्त की है. बरामद किए गए कुल सामान की कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार गत 16 और 17 मई की रात को अज्ञात चोरों ने आर्या उपकेन्द्र से निकलने वाली 11 केव्ही लाइन के कीमती तार काट कर चोरी कर लिए थे.
पुलिस ने घटनास्थल के से तकनीकी साक्ष्य साइबर सेल की मदद से जुटाए और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. इसी दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली, जिसके आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने तार चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नजरूद्दीन पिता फिरोज खां, नूरुद्दीन उर्फ गुड्डू, इमरान, जाहिद पिता बकील खां को पकड़ा है. सभी आरोपी जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं. चोरी का पर्दाफाश करने और आरोपियों को दबोचने में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर और उनकी पूरी टीम की विशेष भूमिका रही.
