
दमोह। दमोह पुलिस लाइन में नवागत रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस लाइन पहुंचने पर आरआई अभिनव साहू ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नवागत आरआई राघवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन लिया।पुलिस अधीक्षक ने नवागत आरआई को जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
