आबकारी विभाग ने 8 हजार किलोग्राम महुआ लाहन तथा 80 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा की जब्त

पांढुरना, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सतत अभियान के तहत सोमवार को आबकारी वृत्त पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम पीपलपानी, बड्डामाल एवं नीलकंठ में संयुक्त कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण स्थलों, चढ़ी हुई भट्टियों, नालों तथा जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के समीप पन्नियों एवं ड्रमों में संग्रहित लगभग 8,000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। नियमानुसार महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। साथ ही 80 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित मदिरा जब्त कर आबकारी विभाग के कब्जे में ली गई।उक्त कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल. मरावी, सुश्री भारती गौंड एवं वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जीत सिंह धुर्वे, वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, उपनिरीक्षक सुश्री पूर्णिमा वरकड़े सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

24 घंटे में सड़क हादसों में पांच मौतें

Mon Aug 3 , 2026
इंदौर. शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते 24 घंटे में अलग. अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे लसूडिया, कनाड़िया, विजय नगर और सांवेर थाना क्षेत्रों में हुए. वहीं, पिछले एक सप्ताह में शहर और आसपास के इलाकों में […]

You May Like