पंचांग 02 जून 2026:-
रा.मि. 12 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया भौमवासरे शाम 5/4, मूल नक्षत्रे रात 8/49, साध्य योगे प्रात: 6/40, गर करणे सू.उ. 5/16, सू.अ. 6/44, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 02 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, वर्ष के मध्य में सत्ता सुख प्राप्त होगा,स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, अत्याधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मतभेद हो सकता हे, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.
—————————————————
आज का भविष्य- मंगलवार 02 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा, विचार सुलझे रहेंगे, परिश्रमी और आत्म ज्ञानी होगा. माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा. मनोरंजन का शौकीन होगा. जन्म स्थान से दूर उन्नति करेगा.
—————————————————
मेष- धर्म में आस्था बढेगी, झूठ बोलकर आप स्वयं उलझन में पड़ जायेंगे, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार के कार्यो में किया गया प्रयास सफल होगा.
वृषभ- आपके सामने कई विकल्प रहेंगे, उचित विकल्प के लिये किसी बुजुर्ग की सलाह लें, बांधव सुख मिलेगा, मनोरंजन आदि के कार्यो में खर्च होगा.
मिथुन- विरोधियों से अपनी बात मनवाने के लिये कूट नीति से काम लेना पड़ेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, अनपेक्षित कार्यो में यश मिलेगा, उदर कष्ट हो सकता है.
कर्क- बड़ी योजना पर काम करने के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वालीबाधा दूर होगी,पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आयके साधनों में वृद्धि होगी.
सिंह- बड़ी सफलता के लिये व्यापक प्रयास करना पडेंगे, आर्थिक कार्यो में आने वाली बाधा दूर होगी, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, आय के साधनों मेंवृद्धि होगी.
कन्या- जिद में आकर बड़ा जोखिम उठा सकते हैं, कारोबार में पॅूजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे, सुखद अनुभवों की प्राप्ति होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.
तुला- जिन्हे आप दिल से चाहते हैं, उनके लिये आप कुछ भी करने तैयार हो जायेंगे, यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी, जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.
वृश्चिक- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, वैभव विलासिता पर खर्च होगा, अकारण तनाव को टालें, नवीन योजनाओं में व्यवधान आ सकता है.
धनु- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध सुधारने का प्रयास सफल होगा, मांगलिक कार्यो की पूर्ति होगी, निजी मामलों में बुजुर्गो की सलाह हितकर रहेगी.
मकर- किसी की आर्थिक जिम्मेदारी न लें, पूरी नहीं होगी. पारिवारिक आनन्दोत्सव बना रहेगा, किये गये प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा, विवादों को टालें, शुभ संदेश मिलेगा.
कुम्भ- टकराव के कारण साझेदारी का कार्य छोडऩा पड़ सकता है, आर्थिक संतुलन बना रहेगा, रोजी रोजगार का कार्य संतोषजनक रहेगा, शुभ सूचना प्राप्त होगी.
मीन- भावी योजनायें बनाते हुये आगे बढ़ें, सफलता आपकी राह देख रही है, धार्मिक कार्य बनेंगे,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मनोरंजन आदि पर खर्च होगा.
—————————————————
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया को मूल नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, सौंप, अजवाईन, आदि किराना वस्तुओं में नरमी होगी, गेहॅू, जौ, चना, बाजरा, में कुछ नरमी होगी, गुड, खांड़, शक्कर, के भाव में समता रहेगी. चांदी में कल की चाल चलेगी. भाग्यांक 2585 है.
—————————————————
