2700 रूपये गेंहूं खरीदे सरकार, अन्यथा करेंगे बड़ा आंदोलन: किसान संघ

इटारसी। भारतीय किसान संघ तहसील इटारसी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा । भारतीय किसान संघ के तहसील सहमंत्री ओपी महालहा नें बताया कि शासन नें चुनाव के पूर्व किसानों से वादा किया था कि 2700 रूपये प्रति क्विंटल गेंहूं की खरीदी की जावेगी लेकिन सरकार नें इस वर्ष सिर्फ 15 रू/क्विंटल बोनस राशि देकर पंजीयन प्रारंभ करा दिए है भारतीय किसान संघ की यह मांग है कि 2700 रूपये प्रति क्विंटल ही किसानों से गेंहूं की खरीदी की जावे ।

भाकिसं के कमल गालर नें बताया कि सरकार इस वर्ष ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदेगी या नहीं यह स्पष्ट करना चाहिए, जिससे किसान पूर्व से ही तैयारी सुनिश्चित करके रखें, ऐन वक्त पर सरकार मना करेगी तो किसानों को परेशानी होगी, ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल किसानों को उन्नत करनें हेतु महत्वपूर्ण फसल है अगर सरकार द्वारा रोक लगायी जाएगी तो किसानों को आर्थिक झटका लगेगा।

27 को जिलास्तरीय आंदोलन

भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी नें बताया कि गेंहूं 2700 रू प्रति क्विंटल की मांग को लेकर भाकिसं द्वारा आगामी 27 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, सरकार उसके पहले ही 2700 की घोषणा कर देगी तो ठीक है अन्यथा भारतीय किसान संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन करनें की रूपरेखा भी बना चुका है ।

गेंहूं पंजीयन में भी अनेक विसंगतियां, शीघ्र सुधारे प्रशासन

भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में गेंहूं उपार्जन हेतु पंजीयन चल रहे है किंतु उसमें अनेक विसंगतियां आ रही है जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है जैसे एक ही परिवार में अनेक नाम होनें से अलग अलग शपथ पत्र की बाध्यता को खत्म करके पूर्व की भांति व्यवस्था की जावे । इसके अलावा सिकमीनामा हेतु खेत मालिक के फोन पर ओटीपी के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है जिससे सिकमीदारों को चक्कर काटनें पड़ रहे है पूर्व की भांति ही उपार्जन पंजीयन व्यवस्था की जावे।

यह रहे उपस्थित

भाकिसं के ज्ञापन में संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे, तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, जिला सहमंत्री रजत दुबे, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत, राजू तोमर, रामस्वरूप चौरे, हरीश वर्मा, कमल गालर, ओमप्रकाश महालहा,शिवकुमार पटैल, राजकुमार चौधरी, लक्ष्मीनारायण यादव, विनय पटैल, युवराज चौधरी, दिलीप पटैल,महेश मेहतो, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू में 25 दुकानों की नीलामी

Wed Apr 8 , 2026
भोपाल। जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत नाथू बरखेड़ा पंचायत में 25 दुकानों की नीलामी की गई. हालांकि यहां पर 50 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. जो दो मंजिल है जिसमें अभी सिर्फ नीचे की दुकानों की नीलामी की गई. जिसमें दुकान क्रमांक 24 जो पिछड़ा वर्ग के […]

You May Like