
भोपाल। जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत नाथू बरखेड़ा पंचायत में 25 दुकानों की नीलामी की गई. हालांकि यहां पर 50 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है. जो दो मंजिल है जिसमें अभी सिर्फ नीचे की दुकानों की नीलामी की गई. जिसमें दुकान क्रमांक 24 जो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित को संजय सिंह ने 29 लाख 56 हजार रूपए की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदी. जनपद पंचायत फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू में शासकीय दुकानों का नियम अनुसार आरक्षण करते हुए 25 दुकान नीलाम की. 50 दुकानों की नीलामी होना थी लेकिन बोलीदार अधिक होने के कारण नीचे की 25 दुकानों को नीलाम किया गया. बाकी ऊपर की बची हुई 25 दुकानों की नीलामी आगामी आदेश के बाद की जाएगी. पंचायत द्वारा निर्माण की जाने वाली प्रत्येक शासकीय दुकानों की कीमत राशि 8 लाख 50,000 रखी गई थी. दुकानों की नीलामी सुबह 10 से शाम 6:00 तक चली इस कारण पूरी 50 दुकान नीलाम नहीं हुई, बची हुई 25 दुकानों की फिर से विज्ञप्ति निकाल कर दिनांक और समय निश्चित किया जाएगा.
