4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

नयी दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) मतदान होगा। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता इन सीटों के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनेंगे। आज सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सबकी नजरें बिहार और उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणामों पर टिकी होंगी। इन सभी सीटों के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Next Post

राजीव गांधी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

Fri Oct 23 , 2026
सिंगरौली : राजीव गांधी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की चयनित छात्राएँ राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्वालियर एवं देवास के लिए रवाना हुईं।विद्यालय की 19 वर्षीय आयु वर्ग में […]

You May Like