दतिया में नीबू पानी का ठेला लगाने वाले ने खाया जहर, ग्वालियर ले जाते समय मौत

दतिया। नीबू पानी का ठेला लगाने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सेवढ़ा के ग्राम बिजौरा निवासी 45 वर्षीय अरविंद बघेल पुत्र दुर्गा प्रसाद बघेल के रूप में हुई है। वह सेवढ़ा कस्बे में रहकर नीबू पानी का ठेला लगाता था। अरविंद बघेल ने शाम को अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सेवढ़ा सिविल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में अरविंद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सेवढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

Next Post

‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड

Fri May 15 , 2026
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी से प्रभावित टिम डेविड ने उनकी फिटनेस और मैच फिनिश करने की क्षमता की जमकर तारीफ की। बीते बुधवार यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट के बड़े अंतर से हराकर प्वाइंट्स […]

You May Like