परीक्षा के दौरान शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

बुधनी। नगर में एक बार फिर मीडिया की खबर का असर देखने को मिला है. बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर बनी जाम की गंभीर स्थिति को लेकर मीडिया द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नगर में नो एंट्री व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है.

सोमवार को प्रशासन ने नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर सख्ती से नो एंट्री लागू कर दी. इसके तहत नगर के चारों ओर पुलिस बल तैनात किया गया है. नगर में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहनों को सीमा पर ही रोका जा रहा है, वहीं नगर के भीतर से गुजरने वाले बड़े वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से डायवर्ट किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में एसडीएम डीएस तोमर द्वारा नगर सीमा में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए थे. लेकिन आदेश के कुछ दिन बाद में पुन: भारी वाहन नगरीय सीमा से होकर गुजरने लगे, जिससे आए दिन जाम की स्थिति और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी.

हाल ही में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर मुख्य मार्गों पर परीक्षार्थियों को छोडऩे आए अभिभावकों और उनके वाहनों की भारी भीड़ लग गई थी. जिससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की. एसडीओपी रवि शर्मा ने थाना प्रभारी माया सिंह को निर्देशित किया. जिसके बाद नगर की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर नगरीय सीमा में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहनों को बाहर ही रोका जाने लगा. फिलहाल प्रशासन के इस कदम से नगरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है. भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

Next Post

पाटन में पंचायत सचिव पर परिजनों को लाभ पहुंचाने के आरोप

Tue Feb 24 , 2026
जबलपुर: पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत व्यवस्था एक बार फिर विवादों में है। ग्राम पंचायत दिधोरा में पदस्थ सचिव पर शासकीय कार्यों के नाम पर अपने ही परिजनों से जुड़े बिलों का भुगतान कराने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों […]

You May Like