
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता को लगता है कि वे देवता और अवतार है, जो ऊपर से उतर कर आए । वे जनता शोषण कर रहे हैं और जनता का अहसान भूल गए है कि उनके वोट पर सत्ता में है। भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को मंत्री बना रखा है जो मानसिक बीमार है। ऐसे नेता को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं देना चाहिए, जो पत्रकार के सवाल पर घंटा जैसे अपशब्द कहते हैं।
उक्त बात युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आज प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और इंदौर में पहली बार नहीं हो रहा है कि नगर निगम और प्रशासन की गलती से लोगों की जाने गई है। आज भागीरथपुरा में हुआ, इसके पहले एमवाय अस्पताल में चूहों से बच्चों की मौत, कफ सिरप से छिंदवाड़ा में मौत यह सब भाजपा की लापरवाही और पाप का नतीजा है । इसी वारदातों पर सरकार अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही है ?
उन्होंनेकहा ,विजयवर्गीय पहले भी महिलाओं, प्रियंका और राहुल गांधी सहित विवादित और गैर जिम्मेदाराना बयान दे चुके है। युवक कांग्रेस, महापौर के खिलाफ हत्या का मुकदमा और मंत्री का इस्तीफा होने तक संघर्ष करती रहेगी।
जिन्ना जी बोल बैठे चिब
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आज प्रेस क्लब में देश की आजादी के लिए महापुरुषों के जेल जाने का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने देश के बंटवारे के नायक मोहम्मद अली जिन्ना को जिन्ना जी संबोधित कर दिया।
