MV Ocean Winner की लाइफबोट मिली, लेकिन कोई जीवित नहीं मिला

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने लापता पोत MV Ocean Winner के चालक दल की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। MRCC Beijing के समन्वय से तटरक्षक बल के अतिरिक्त संसाधनों और क्षेत्र में मौजूद व्यापारिक जहाजों को भी अभियान में शामिल किया गया है।

भारतीय तटरक्षक पोत ICGS Varad क्षेत्र में मौजूद मर्चेंट वेसल्स के साथ मिलकर व्यापक तलाशी अभियान चला रहा है। हवाई तलाशी के दौरान एक नौसैनिक विमान ने संकट संकेत (distress transmission) का पता लगाया और ICGS Varad को संबंधित स्थान तक पहुंचाया। इसके बाद तटरक्षक पोत ने क्षेत्र से एक इमरजेंसी बीकन बरामद किया, जिसकी जांच में पुष्टि हुई कि वह MV Ocean Winner से जुड़ा था।

25 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7 बजे ICGS Varad ने तलाशी क्षेत्र में MV Ocean Winner की एक लाइफबोट का पता लगाया। बोर्डिंग टीम ने लाइफबोट का निरीक्षण किया, लेकिन उसमें कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला।

लापता चालक दल के अन्य सदस्यों की तलाश अब भी जारी है। तटरक्षक पोतों, विमानों और मर्चेंट वेसल्स द्वारा क्षेत्र में व्यापक और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अतिरिक्त तटरक्षक संसाधनों को भी अभियान में लगाया जा रहा है।

 

Next Post

जलशुद्धिकरण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे किसी के भी आने जाने पर नहीं है रोकटोक

Tue Aug 25 , 2026
शाजापुर, नगरवासियों को नगर पालिका द्वारा जलशुद्धिकरण केंद्र पर पानी में एलम और ब्लिचींग पावडर डालकर पानी को साफ किया जाता है. यहां पर पानी खुले टैंक में स्टोर किया जाता है. ऐसे में यहां पर हर किसी को वैसे तो जाने की अनुमति नहीं होना चाहिए, लेकिन जल शुद्धिकरण […]

You May Like

मनोरंजन