
सतना। निर्माणाधीन मूर्ति फैक्ट्री में रखा सामान चुरा कर ट्रैक्टर पर लादते हुए ले जाया गया. घटना की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को दबोचते हुए चुराए गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त टै्रक्टर को जब्त कर लिया गया.
मैहर जिले के अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते के अनुसार खरमसेड़ा निवासी राज विश्वकर्मा द्वारा चोरी की शिकायत की गई थी. राज ने पुलिस को बताया कि ग्राम पड़हा स्थित बृजकिशोर विश्वकर्मा की मूर्ति फैक्ट्री निर्माणाधीन है. जिसके चलते फैक्ट्री भवन में शटरिंग का कार्य प्रगति पर है. इसी कड़ी में 15 नग प्लाई, 50 नग लकड़ी के रापटर और स्टील की सीढ़ी जैसा सामान फैक्ट्री के बाहर रखा हुआ था. 9-10 मई की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने वहां पर रखा हुआ सामान चुरा लिया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया. जिसके जरिए राज बहोर साकेत पिता नत्थू उम्र 35 वर्ष निवासी ढेकहा प्रमुख संदेही के तौर पर सामने आया. लिहाजा उसे दबोचते हुए पूछताछ करने पर चोरी की घटना का खुलासा हो गया. आरोपी की तस्दीक पर 15 नग शटरिंग की लकड़ी, स्टील की सीढ़ी और 50 नग लकड़ी के रापटर को बरामद कर लिया गया. इसी कड़ी में घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया.
