युवक के दोस्तों ने गोली मारकर की हत्या

भोपाल: निशातपुरा इलाके में रविवार की सुबह एक युवक की उसकी दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात करने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक तासी नाम का युवक रविवार की सुबह अपने दोस्तों अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य के साथ बाइक पर पीछे बैठकर मछली पकड़ने के लिए जा रहा था। बाइक पर चलते हुए सभी के
किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान तासी के दोस्त आलिम और तीसरे दोस्त ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। तासी के सिर पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

Next Post

कार सवारों ने बस का रास्ता रोका, तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी

Sun Sep 20 , 2026
इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र में कार सवार चालक और उसके साथी ने बस का रास्ता रोककर विवाद किया. दोनों ने बस चालक के साथ गाली-गलौज की और बस में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर […]

You May Like