कार सवारों ने बस का रास्ता रोका, तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र में कार सवार चालक और उसके साथी ने बस का रास्ता रोककर विवाद किया. दोनों ने बस चालक के साथ गाली-गलौज की और बस में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.शनिवार देर रात करीब 10.30 बजे फुटतालाब स्थित भगवती ढाबे के सामने की है.

आशापुर, महेश्वर निवासी शमशेर पटेल उम्र 26 साल ने पुलिस को बताया कि कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूएल 2851 के चालक और उसके साथी ने बस का रास्ता रोक लिया. इसके बाद दोनों ने अश्लील गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया. आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा. बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए. शिकायत के आधार पर मानपुर पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक और उसके साथी की पहचान कर रही है.

Next Post

बर्लिन में इनोबर्लिनट्रांस 2026 के वैश्विक मंच पर डीएमआईएल की शुरुआत

Sun Sep 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) बर्लिन में आयोजित होने वाले इनोट्रांस 2026 में पहली बार वैश्विक स्तर पर अपनी सेवाएं पेश करेगी। इस दौरान कंपनी अंतरराष्ट्रीय शहरी परिवहन क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव […]

You May Like