रीवा में दिग्गी राजा ने संघ पर साधा निशाना

विंध्य की डायरी
डा0 रवि तिवारी

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने बयानो को लेकर हमेशा सुर्खियो में रहते है. आरएसएस उनके निशाने पर होता है, रीवा प्रवास के दौरान उन्होने एक बार फिर संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस शुरू से कहती रही है भारतीय संविधान हिंदू विरोधी है. आखिर संविधान में ऐसा क्या है कौन सा प्रावधान है जो हिंदू विरोधी हो, संविधान तो प्रेम सद्भाव और लोकतंत्र की बात करता है. श्री सिंह ने यह स्वीकार किया कि कांग्रेस में कमजोरियां हो सकती है कि पर कांग्रेस ही वह पार्टी है जो विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है. संघ विचारधारा से हमने समझौता नही किया. देश में नफरत फैलाकर हिंदू-मुस्लिमो को लड़ाओ और धर्म के नाम पर वोट मांगो यही चल रहा है.

हमारे धर्म ने कभी नही कहा लोगो से नफरत करो, धर्म कहता है सब का कल्याण हो. दो दिवसीय प्रवास पर दिग्गी राजा रीवा में रहे, जहा मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर बरसे. कहा भाजपा धर्म को राजनीति में हथियार के तरह इस्तेमाल कर रही है. सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग हा ेरहा है, ऐसे में हम विश्व गुरू कैसे बनेगे. यहा उन्होने एक प्रवल संभावना जताई कि आगामी होने वाले बिहार चुनाव में आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट की पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस के मौजूदा हालात और संगठन की स्थित पर ज्यादा कुछ नही बोले. सबसे बड़ा सवाल है कि कांग्रेस को अपने अतीत के ओर देखना होगा. दिग्विजय सिंह शासन काल में प्रदेश की स्थित के साथ क्या हालात थे इस पर चिंतन कर कांग्रेस संगठन पर फोकस करे तभी कुछ संभव हो सकता है. छत्रपो की राजनीति में उलझी पार्टी जनता से दूर होती जा रही है. जनहित के मुद्दो से नेता दूर भाग रहे है और विंध्य के कांग्रेसी केवल छत्रपो के आगे पीछे घूम रहे है.

भीड़ से विंध्य की व्यवस्था लडख़ड़ाई
प्रयागराज कुंभ स्नान के लिये एकादशी पर अचानक उमड़ी भीड़ ने विंध्य की व्यवस्था को लडख़ड़ा दिया. रीवा-सतना से लेकर कटनी तक राष्ट्रीय राजमार्ग को कई जगह अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा. कुंभ स्नान के लिये जनसैलाब उमड़ रहा है आस्था का यह सैलाब कम नही हो रहा है. सडक़ में मेले की भीड़ बढ़ी तो लोग रेल मार्ग का सहारा लेने पहुंचे. लिहाजा रेलवे स्टेशन में यात्रियो की अचानक बढ़ी भीड़ से अंदर पैर रखने तक की जगह नही बची. प्रशासन और पुलिस 24 घंटे हाइवे पर व्यवस्था बनाने में जुटी है. तमाम तकलीफो के बावजूद आस्था के इस महाकुंभ में लोग डुबकी लगाने से पीछे नही हट रहे है. शनिवार को सडक़ से लेकर रेलवे स्टेशन तक में ठसाठस भीड़ रही. हाइवे पर लोगो ने भोजन के साथ आराम किया.

आईजी के पोस्टिंग का इंतजार
रीवा रेंज में अभी तक शासन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की पदस्थापना नही की गई. एक माह से प्रभारी के सहारे काम चल रहा है. उम्मीद थी कि जनवरी मे किसी की पदस्थापना हो जायेगी पर राजनीतिक खीचतान मे पदस्थापना नही हो पा रही है. सत्ताधारी नेता अपनी पसंद के अधिकारी को लाना चाहते है पर भोपाल में तालमेल नही बन पा रहा है. मामला सीएम हाउस में लटका हुआ है. कई पूर्व अधिकारी भी आईजी के दौड़ में है जो रीवा में रह चुके है. चर्चा है कि इस माह के अंत तक रीवा रेंज को नया आईजी मिल जायेगा. बहरहाल कई पद के दावेदार गणेश परिक्रमा करने में लगे हुए है. जिसकी पहुंच ऊपर तक होगी उसके हाथ में कमान सौपी जायेगी. तीन नामो पर चर्चा चल रही है बात बन गई तो किसी एक का नाम फाइनल कर दिया जायेगा.

Next Post

मनोज खजांची चुने गए अग्रवाल समाज के अध्यक्ष

Mon Feb 10 , 2025
विजयपुर: आज विजयपुर में अग्रवाल धर्मशाला में निर्विरोध निर्वाचित हुए मनोज खजांची को अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया। विजयपुर नगर में अग्रवाल समाज की मीटिंग बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई जिसमें अग्रबाल समाज ने मनोज खजांची को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना तथा फूलमालाओं […]

You May Like