ऑस्ट्रेलिया से गोल रहित ड्रा खेलकर भारतीय महिला टीम की उम्मीदें टूटीं

एम्स्टलवीन, 24 अगस्त (वार्ता) भारत का एक और जबरदस्त और जज्बे से भरा प्रदर्शन। लेकिन उनका सफ़र यहीं खत्म होता है, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की जरूरत थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से रविवार को गोल रहित ड्रा खेला और इसके साथ ही उसका महिला हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत को दूसरे दौर में पूल ई के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से 0-2 से हार झेलने के बाद गहरा झटका लगा था। उसे सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए ऑस्ट्रेलिया से हर हाल में मैच जीतना था।

जीतने की कोशिश में भारत ने अंतिम मिनटों में अपने गोलकीपर को भी हटा लिया था और अतिरिक्त स्ट्राइकर मैदान में उतार दिया था ,लेकिन अंत में गतिरोध नहीं टूट पाया। इससे पहले नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर शान के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत से ड्रा के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी दूसरी टीम के रूप में सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और अब वह पांचवें स्थान के लिए खेलेगा। चीन ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा और वह अब सातवें स्थान के लिए खेलेगा।

.....

Next Post

संजय मांजरेकर का सुझाव है कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह ऑफ-स्पिनर को मौका दिया जाना चाहिए

Mon Aug 24 , 2026
कोलंबो,  भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की वकालत की है। उनका मानना है कि श्रीलंकाई टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मजबूत मौजूदगी को देखते हुए, कुलदीप […]

You May Like