दुनिया पर हंता वायरस का नया खतरा: क्रूज शिप खाली कराया गया, दो और यात्री हुए संक्रमित, डब्लूएचओ ने बचाव के लिए जारी की कड़ी चेतावनी

द हेग | कैनरी आइलैंड्स में लंगर डाले क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ पर हंता वायरस के संक्रमण ने वैश्विक हड़कंप मचा दिया है। सोमवार को एक फ्रांसीसी महिला और दो अमेरिकी नागरिकों में इस खतरनाक वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पूरे जहाज को खाली कराकर यात्रियों को मिलिट्री विमानों से उनके देशों में वापस भेजा जा रहा है। फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने बताया कि संक्रमित महिला की हालत गंभीर है और उसे विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। स्पेन के टेनेरिफ तट पर बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

जहाज से निकाले गए 17 अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का भेजा गया है, जहां यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर की बायोकंटेनमेंट यूनिट में उन्हें भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, एक यात्री बिना किसी लक्षण के पॉजिटिव पाया गया है, जबकि दूसरे में हल्के लक्षण दिखे हैं। नेब्रास्का मेडिसिन हॉस्पिटल की प्रवक्ता कायला थॉमस ने स्पष्ट किया कि इन यात्रियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। यह वही विशेष यूनिट है जिसका उपयोग पूर्व में इबोला और कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने जनता से न घबराने की अपील करते हुए कहा है कि यह कोविड-19 जैसा संक्रामक नहीं है। हंता वायरस आमतौर पर चूहों के मल या उनके संपर्क में आने से फैलता है और इंसानों के बीच इसका प्रसार सीमित है। हालांकि, जहाज पर पाए गए ‘एंडीज वायरस’ स्ट्रेन ने चिंता बढ़ाई है क्योंकि यह दुर्लभ मामलों में इंसानों से इंसानों में फैल सकता है। डब्लूएचओ ने प्रभावित यात्रियों के संपर्क में आए सभी देशों को कड़ी नजर रखने और संदिग्धों को तुरंत क्वारंटाइन करने की सलाह दी है।

Next Post

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का फ्रांस में शानदार आगाज: आलिया भट्ट समेत कई भारतीय सितारे बिखेरेंगे रेड कार्पेट पर जलवा, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Tue May 12 , 2026
फ्रांस | सिनेमा और फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ’79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल’ का आज 12 मई से फ्रांस के खूबसूरत शहर फ्रेंच रिवेरा में शानदार शुभारंभ होने जा रहा है। 23 मई तक चलने वाले इस 12 दिवसीय भव्य समारोह में दुनिया भर के दिग्गज फिल्म निर्माता, निर्देशक और […]

You May Like