मितेंद्र दर्शन सिंह बने यूपी के प्रभारी

ग्वालियर।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं युवा नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए असम के बाद अब उत्तर प्रदेश (मध्य) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मितेंद्र दर्शन सिंह यादव इससे पूर्व भी पांच राज्यों के प्रभारी के रूप में अपनी संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल का परिचय दे चुके हैं। युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राजनीतिक एवं संगठनात्मक हलकों में यह माना जा रहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस संगठन में कसावट एवं मजबूती लाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा, मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

थाटीपुर पेट्रोल पंप पर गोलियां चलीं

Sat May 16 , 2026
ग्वालियर। थाटीपुर पेट्रोल पंप के पास आज सुबह हवाई फायर होने की सूचना है। 4-5 लोगों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हवाई फायर किए। पुलिस मौके पर पहुंची है। मारपीट की भी सूचना है। इलाके में दहशत है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like